KKR Players During A Practice: कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटॉर और भारतीय टीम के कोच पद की रेस में आगे चल रहे गौतम गंभीर ने कहा है कि गेंदबाज़ी की गति जैसे विशिष्ट मानदंडों के आधार पर युवा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में हाइप बनाना उन्हें "प्रतिफल" दे सकता है और उन्हें कड़ी मेहनत करने से "विचलित" कर सकता है। उन्होंने कहा है कि टी20 में टीम चयन आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए ना, लेकिन केवल बल्लेबाज़ी औसत या गेंदबाज़ी गति के आधार पर नहीं होना चाहिए।
गंभीर ने भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारत में हमने युवा खिलाड़ियों में बहुत अधिक हाइप बनाना शुरू कर दिया है। अगर कोई 150 तक गेंद कर रहा है तो हर कोई उत्साहित हो जाता है। प्वाइंट यह है कि आपको परिस्थति को भी देखने की ज़रूरत है। टी20 क्रिकेट में औसत और रन इतने प्रभाव नहीं डालेंगे। जब बल्लेबाज़ का चयन हो तो यह स्ट्राइक रेट है और जब गेंदबाज़ का चयन हो तो यह देखना है कि वह कितने मुश्किल ओवर डाल सकता है। अगले दो-तीन सालों में यही चर्चा होगी।''
उन्होंने कहा,"हम रनों की संख्या और औसत, कोई 150 डाल रहा है तो उसके बारे में चर्चा करते रहते हैं। कई बार जब आप वेस्टइंडीज़ या बांग्लादेश जाते हो तो आपको ऐसे गेंदबाज़ की ज़रूरत नहीं है जो 150 किमी की गति से गेंद करता हो। आपको ऐसा गेंदबाज़ चाहिए जो कटर डाल सकता है। यही सोच चयनकर्ताओं की होनी चाहिए। कई बार आप प्राकृतिक कौशल चुन लेते हो, लेकिन दो-तीन मैचों के बाद हाइप बनाना सही नहीं है, हमें एक संतुलित दृटिकोण की ज़रूरत है।"