ENG vs PAK 1st Test: ब्रूक-कॉक्स की दमदार पारी, 409 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी (Image Source: IANS)
ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 409 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की है।
इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ब्रूक ने 13 चौके लगाए।
कप्तान जो रूट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। रूट ने 112 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, जॉर्डन कॉक्स ने 73 रनों की बढ़िया पारी खेली।