Lucknow: IPL match between Lucknow Super Giants and Chennai Super Kings at Ekana Cricket Stadium (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: लगातार तीसरी बार आईपीएल के एक सीज़न में एक हज़ार से अधिक छक्के लगे हैं। 2022 में दो नई टीमों के आने से मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और इसका सीधा असर छक्कों की संख्या पर भी पड़ा। उस सीज़न 74 मैचों में कुल 1062 छक्के लगे थे। इससे पहले सर्वाधिक 872 छक्के आईपीएल 2018 में लगे थे।
आईपीएल 2023 में 1124 छक्के लगे और अब यह आंकड़ा भी ज़्यादा दूर दिखाई नहीं दे रहा है। इस सीज़न में अभी 17 मैच और बचे हुए हैं और इस आंकड़े को पार करने के लिए सिर्फ़ 110 और छक्कों की दरकार है। आईपीएल 2023 में एक हज़ार छक्कों की संख्या 67वें मैच में पूरी हुई थी जबकि इस बार 10 मैच कम और 2312 गेंद पहले ही पूरी हो गई।
दो बार टूटा एक मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड