भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है। क्रिकेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि देश के अधिकांश बच्चे इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। क्रिकेट को देश में लोकप्रिय बनाने में जिन शुरुआती क्रिकेटरों की अहम भूमिका रही है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 को कपूरथला, पंजाब में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले अमरनाथ दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे। इसके साथ ही वह विकेटकीपिंग भी करते थे। यही वजह है कि उन्हें एक पूर्ण क्रिकेटर माना जाता है।
22 वर्ष की उम्र में लाला अमरनाथ ने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। 1952 तक वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। 19 साल के करियर में लाला अमरनाथ ने 24 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 878 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 118 था। उन्होंने 45 विकेट भी लिए थे। एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने दो बार हासिल की थी।