न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने पर संशय (न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने पर संशय )
न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड हो गए हैं। इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है।
रचिन रवींद्र बुधवार को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए। रवींद्र का दाहिना कंधा खिसक गया है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में किसी बड़े स्ट्रक्चरल डैमेज की बात से इनकार किया है। हालांकि, मैदान पर उनकी वापसी रिहैबिलिटेशन के शुरुआती स्टेज की रिकवरी पर निर्भर करेगी।
न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रवींद्र सेफ्टी मैट पर गिर गए। यह सच में एक बुरी चोट थी। हम उनके लिए दुखी हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि वह अच्छी तरह से ठीक हों और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आएं।