वनडे सीरीज: गुरबाज की तूफानी पारी, आयरलैंड की 3 विकेट से हार, अफगानिस्तान ने बनाई 2-0 से लीड (Image Source: IANS)
अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ सोमवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका था। अगले मैच में बारिश के चलते 3-3 ओवरों की कटौती हुई और अफगानिस्तान ने 92 रन से जीत हासिल की।
सीरीज के तीसरे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 46.3 ओवरों में 206 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 19 के स्कोर पर एंड्रयू बालबर्नी (7) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कैड कारमाइकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की।