फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के लिए रवाना (फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के लिए रवाना )
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिल गई है और अब वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं।
'आईएएनएस' को मिली जानकारी के अनुसार, 1 और 2 नवंबर को प्रसिद्ध का 'मैच-सिमुलेशन' सेशन (मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास) कराया गया था, जिसके बाद उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई।
एक सूत्र ने मंगलवार को 'आईएएनएस' को बताया, "फिट होने के बाद, प्रसिद्ध कृष्णा को आज रात या कल सुबह न्यूजीलैंड के लिए निकलना था, लेकिन वह समय पर न्यूजीलैंड पहुंचने के लिए पहले ही भारत से रवाना हो चुके हैं।"