Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहने के तुरंत बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्टब्रेक इमोटिकॉन पोस्ट किया था, लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, तो 26 वर्षीय खिलाड़ी को इंस्टा स्टोरी डिलीट करनी पड़ी।
पृथ्वी शॉ का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। उनका नाम अनसोल्ड प्लेयर्स के एक्सेलरेटेड ऑक्शन में आया। हालांकि, दिन में एक बार फिर उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। इसके बाद शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने 'इट्स ओके' लिखा। इसके साथ ही शॉ ने एक हार्टब्रेक इमोजी भी लगाई।
कुछ देर बार नीलामी के अंत में तीसरी बार उनका नाम आया। आखिरकार, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया। शॉ ने छह मिनट के अंदर अपनी पिछली पोस्ट डिलीट करते हुए उसकी जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।