राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने (राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने )
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले राशिद के 199 टी20 विकेट थे। मैच के दौरान राशिद ने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी को आउट कर अपने 200 विकेट पूरे किए। मैच में राशिद का यह एकमात्र विकेट था।
राशिद ने टी20 विकेटों का दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके आस-पास कोई नहीं है। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने अपने 120वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की।