New Delhi: ICC Men's T20 World Cup 2026 - Afghanistan vs United Arab Emirates (Image Source: IANS)
T20 World Cup: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
राशिद ने यूएई की पारी के 16वें ओवर में मुहम्मद अरफान को आउट करके टी20 में अपना 700वां विकेट हासिल किया। अरफान ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन चूक गए और हिट विकेट हो गए।
राशिद ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना 698वां और 699वां विकेट लिया था।