ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने दी सौरव गांगुली को बधाई, दादा ने जताया आभार (Image Source: IANS)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इस खास सम्मान के लिए सचिन तेंदुलकर ने गांगुली को बधाई दी है।
सौरव गांगुली भारत की ओर से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें क्रिकेटर हैं। सचिन ने गांगुली को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "14 साल की उम्र से एक-दूसरे को जानने के बाद अब ज्यादा सरप्राइज नहीं बचे हैं। यह भी उनमें से एक नहीं था। सौरव गांगुली आपको बधाई हो। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में आपके शामिल होने से बेहद खुश हूं।"
सचिन के एक्स पोस्ट के जवाब में भारत के पूर्व कप्तान ने आभार जताया। गांगुली ने लिखा, "धन्यवाद चैंपियन। आपके साथ एक ही लिस्ट में होना ही सबसे बड़ी कार्य संतुष्टि है।"