भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जो रूट ने जड़े नाबाद 99 रन, इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत, सीरीज में 1-1 स (Image Source: IANS)
England Second ODI: इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम के जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए रूट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत ने बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।
कार्डिफ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 44 ओवरों का सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 233 रन पर सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 44 रन की साझेदारी की।