दूसरा वनडे: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया (Image Source: IANS)
टीम इंडिया बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी। मेजबान टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना होगा।
भारत ने बारिश से प्रभावित सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। 25-25 ओवरों के इस मुकाबले में अफगानी टीम 24.5 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।
डेब्यूटेंट गुरनूर बरार (27/3) और हर्ष दुबे (47/3) ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत के युवा गेंदबाजों ने अनुशासित खेल दिखाया।