New Delhi: India vs Afghanistan 2nd T20I (New Delhi: India vs Afghanistan 2nd T20I)
New Delhi: अफगानिस्तान ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। अफगानिस्तान को 1.3 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक खाता भी नहीं खुला था।
इसके बाद, कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को संभाला। इब्राहिम 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सेदिकुल्लाह ने 15 गेंदों में 12 रन की पारी खेली। टीम ने 67 रन तक अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई (11) ने दरवेश रसूली के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 रन तक पहुंचा दिया।