अंतिम ओवर में सिराज ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता वार्म-अप मैच (Image Source: IANS)
9वें नंबर पर उतरे मोहम्मद सिराज ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।
नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में निशान मदुष्का ने रविंदु रसनथा के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। मदुष्का 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रसनथा ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
इस पारी में सूरियाबंदारा ने 71 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन जुटाए। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट गुरनूर बरार के हाथ लगा।