कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है, वैभव को मौका न मिलने पर बोले कप्तान अय्यर (कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है, वैभव को मौका न मिलने पर बोले कप्तान अय्यर )
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 5 टी20 मैचों की सीरीज में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका नहीं मिलने की वजह बताई है।
बेंगलुरु में शनिवार को बारिश की वजह से पांचवां टी20 धुलने के बाद वैभव को सीरीज में मौका नहीं मिलने पर अपनी राय रखते हुए अय्यर ने कहा कि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के टॉप-3 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से वैभव को मौका नहीं मिला।
अय्यर ने कहा, "मुझे पता है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर जबरदस्त आईपीएल सीजन के बाद। लेकिन आपको कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं, जो लगातार रन बना रहे हैं।