Imran Tahir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन इस विश्व कप में लाजवाब रहा है। टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया है।
टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।
मोर्ने मोर्कल: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मोर्ने मोर्कल के नाम दर्ज है। मोर्कल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच में कुल 10 विकेट निकाले हैं। वह एक मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं और उनका इकोनॉमी 8.34 का रहा है।