ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे इंडिया-ए टीम में शामिल (ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल Hardik Pandya की जगह Suryansh Shedge इंडिया-ए टीम में शामिल)
सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। सूर्यांश मंगलवार से शुरू होने जा रही सीरीज में चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे।
हार्दिक पंड्या को पिछले महीने टीम में चुना गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। 19 सितंबर को दाहिनी पिंडली में तकलीफ के कारण पंड्या को आखिरकार बाहर कर दिया गया। इसके बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें बहुत हल्का 'इंट्रामेडुलरी एडिमा' है, जो 'राइट मीडियल टिबियल स्ट्रेस सिंड्रोम' जैसा ही है।
एक सूत्र ने रविवार को 'आईएएनएस' को बताया, "शेडगे चोटिल हार्दिक की जगह इंडिया-ए टीम में शामिल हो गए हैं। शेडगे को क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी और वह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे थे।"