ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2 विकेट 39 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 52 रन जोड़े।