ICC T20 World Cup 2026, Narayan Jagadeesan: भारत-ए ने सोमवार को यूएसए के खिलाफ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म-अप मैच में 38 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीसन रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 238 रन बना दिए। मेजबान टीम को सलामी बल्लेबाजों ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। नारायण जगदीसन ने प्रियांश आर्य के साथ 4 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। प्रियांश ने 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाए।
यहां से जगदीसन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 113 रन जोड़े। तिलक ने 24 गेंदों में 38 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद जगदीसन ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान आयुष बडोनी के साथ 35 गेंदों में 73 रन जोड़ते हुए भारत को 200 के पार पहुंचा दिया।