IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज का अंत 3-0 से करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने पर होगी।
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। इसके संकेत कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 में मिली जीत के बाद दिए थे। ऐसे में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वैभव संजू सैमसन के स्थान पर टीम में आ सकते हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाज यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम मैनेजमेंट मौका दे सकता है।
भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में शानदार रहा है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ईशान किशन भी नंबर तीन की पोजीशन पर अच्छी लय में दिखाई दिए हैं।