टीजी20 नीलामी: तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने, अनकैप्ड सीवी मिलिंद को सिराज से ज्यादा पैसा मिला (Image Source: IANS)
रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में पहली टीजी20 प्लेयर नीलामी शुरू हुई। इसमें एचसीए-रजिस्टर्ड 1,300 से अधिक क्रिकेटरों का पूल शामिल था, जिन्हें आइकन, ए+ और ए कैटेगरी में बांटा गया था।
इस नीलामी में इंटरनेशनल स्टार, घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और जिला स्तर के होनहार क्रिकेटर एक साथ आए। यह टीजी20 के उस विजन को दिखाता है जिसका मकसद तेलंगाना की प्रतिभाओं के लिए विश्वस्तरीय प्लैटफॉर्म बनाना है।
तिलक वर्मा नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वे आइकन कैटेगरी में 33 लाख रुपये में मेदक फाल्कन्स से जुड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज को वारंगल वॉरियर्स ने 14 लाख रुपये में चुना और सीवी मिलिंद सबसे महंगे 'अनकैप्ड' खिलाड़ी बने। उन्हें अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख रुपये में खरीदा।