तीसरा वनडे: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, अंशुल कंबोज ने किया डेब्यू (तीसरा वनडे: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, अंशुल कंबोज ने किया डेब्यू )
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "यह एक शानदार पिच है। शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हमारे लिए गेंदबाजी कई बार चिंता का विषय रही है। हमारी गेंदबाजी लाइन-अप अनुभवहीन है, जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना अच्छा होगा। नीतीश रेड्डी, सिराज खेल रहे हैं। अंशुल कंबोज अपना डेब्यू करेंगे।"
अंशुल कंबोज भारत की तरफ से एक टेस्ट खेल चुके हैं। उन्हें चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था। कंबोज को डेब्यू कैप विराट कोहली ने सौंपी।