New Chandigarh: भारत ने खराब शुरुआत के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 352 रनों का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। मेजबान टीम की निगाहें 'क्लीन स्वीप' पर टिकी हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल (1) का विकेट गंवा दिया था। अगली गेंद पर विराट कोहली (0) को जायडेन सील्स ने बोल्ड करते हुए मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।
भारतीय टीम सिर्फ 4 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित अपने शतक से महज 8 रन दूर रह गए। उन्होंने 85 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 92 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला।