तीसरा टी20: टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड की 125 रन से जीत, सीरीज में 2-0 से लीड (Image Source: IANS)
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच को गंवाने के साथ भारत पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने मोर्चा संभाला।
साल्ट ने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 28 रन, जबकि जैकब बेथेल (13) के साथ 40 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सैम करन के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जुटाए।