अफगानिस्तान की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के उपकप्तान फरीदुल्लाह एहसास मस्कट (ओमान) में जारी एशिया कप के दौरान राशिद खान के अनुशासन और इब्राहिम जादरान की निरंतरता को अपने खेल में शामिल करना चाहते हैं।
शुक्रवार को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से 'आईएएनएस' के खास बातचीत में फरीदुल्लाह एहसास ने कहा, "मैं इब्राहिम जादरान की निरंतरता और समर्पण का कायल हूं और राशिद खान के अनुशासन, कड़ी मेहनत, अनुभव और इंसानियत का भी। इब्राहिम जादरान ने हमारे साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। मैं अभी तक राशिद खान से नहीं मिला हूं, लेकिन इंशाल्लाह, जल्द ही उनसे मुलाकात होगी।"
फरीदुल्लाह एहसास ने बताया कि बचपन में खोस्त में बड़े होते हुए ही उनके अंदर क्रिकेट के लिए प्यार पनपने लगा था, खासकर उस समय जब अफगानिस्तान एक टीम के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ रहा था।