Asian Games 2026 से बाहर हुए Varun Chakaravarthy और Nitish Kumar Reddy, Vipraj Nigam करेंगे रिप्लेस (एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस)
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वरुण जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
बीसीसीआई ने बताया है कि वरुण की जगह पर विपराज निगम को एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
बुधवार को बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। बोर्ड ने बताया कि नीतीश वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।