श्रेयस अय्यर के लिए बहुत खुश हूं, अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया (Image Source: IANS)
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के बजाय अब श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टी20 टीम के नए कप्तान होंगे। सूर्या ने नए कप्तान की नियुक्त स्वागत करते हुए कहा कि वह मुंबई के लिए लंबे समय से उनके साथी रहे खिलाड़ी के लिए 'बहुत, बहुत, बहुत खुश' हैं, उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।
श्रेयस ने कप्तान के तौर पर सूर्या की जगह ली है, जिसके कुछ घंटों बाद, शनिवार को टी20 मुंबई लीग के एक मैच में सूर्यकुमार की मुलाकात भारत के नवनियुक्त कप्तान से हुई। इस मैच में सूर्यकुमार 'ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई' की कप्तानी कर रहे थे, जबकि श्रेयस 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' टीम में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' के तौर पर शामिल थे।
मुकाबला शुरू होने से पहले मुंबई के इन दोनों दिग्गजों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।