श्रीलंका इलेवन और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन (शुक्रवार) की समाप्ति पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बना लिए हैं। खेल समाप्ति के समय केशर नुवांथा 9 और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में निशान मदुशंका और रविन्दु रसंथा ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। पहले विकेट के रूप में मदुशंका 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। शानदार ओपनिंग साझेदारी का फायदा मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उठाया है और उपयोगी पारियां खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।