टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कैसी हो सकती है तेज गेंदबाजी आक्रमण की तस्वीर? (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। आइए, समझते हैं कि इन तीनों टूर्नामेंट में भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाजी आक्रमण की तस्वीर कैसी हो सकती है?
भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। इस टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है।