England Women Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत से महज 4 विकेट दूर है। रविवार को जीत के लिए 457 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 130 रन बनाए हैं। फिलहाल इंग्लैंड जीत से 327 रन दूर है, जबकि उसके पास सिर्फ 4 विकेट शेष हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। भारत ने 37 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 64 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।
मंधाना 12 बाउंड्री के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान कौर ने 58 रन बनाए। इनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।