When Asha Bhosle recorded song on a phone. (Image Source: IANS)
When Asha Bhosle: हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ आशा भोसले ने 'यू आर द वन' गाना भी गाया था। यह गाना हिंदी और अंग्रेजी में था। हिंदी शब्द आशा भोसले ने, जबकि अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली ने गाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान में रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने ही लिखा था।
आशा भोसले की खनकदार आवाज में यह गाना भारत में सुपरहीट हुआ था और अभी भी यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।