Ben Curran Zim vs Ban 2nd ODI 2026 (Image Source: IANS)
Zimbabwe vs Bangladesh 2nd ODI: जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 13 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
248 लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 234 रन पर सिमट गई और 13 रन से मैच गंवा बैठी। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने 70 गेंदों पर 57 और तौहिद हृदोय ने 90 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की बेहद अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा नरूल हसन ने 38 और कप्तान मेहदी हसन ने 27 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के लिए कप्तान नग्वारा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।