असम और रेलवे के पूर्व खिलाड़ी शुभदीप घोष (Subhadeep Ghosh) को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकबज की खबर के अनुसार वह टी दिलीप की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के बाद इस रोल से मुक्त कर दिया गया था।
घोष गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और सीनियर टीम के साथ उनका पहला काम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ़ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। घोष ने 1994 से 2004 के बीच 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, असम सीनियर टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए असम क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, "पिछले कुछ सालों में, उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग की कई भारतीय टीमों के साथ काम करके एक शानदार कोचिंग प्रोफ़ाइल बनाई है और अपनी लगन व विशेषज्ञता के लिए पहचान हासिल की है।"
Subhadeep Ghosh Set to Become India's New Fielding Coach! pic.twitter.com/w36GJT1EDx
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 28, 2026