एशिया कप 2023 के लिए इंडियन टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है। वहीं चयनकर्ताओं ने युवा मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा को भी टीम का हिस्सा बनाया है, हालांकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी खिलाड़ी स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। यही वजह है फैंस थोड़े निराश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं और इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मुद्दे पर अपना मत रखा है।
दरअसल, सुनील गावस्कर फैंस के ऐसे रवैये से निराश हैं। उनका गुस्सा फूटा है। वह मानते हैं कि यह सिर्फ और सिर्फ कंट्रोवर्सी फैलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए कहा, 'हां बिल्कुल रविचंद्रन अश्विन को टीम में देखा जा सकता था। बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो ये सोचेंगे कि वो थोड़े अनलकी हैं, लेकिन जो भी है अब ये हमारी टीम हो गई है।'
India's Asia Cup Squad Is Finally Here!#Cricket #IndianCricket #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/wZnnmZhWFQ
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) August 21, 2023
दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा, 'अब अश्विन और अन्य खिलाड़ियों की बात मत कीजिए। अब जो ये टीम है हम उसे बैक करेंगे। इसे क्यों नहीं लिया, उसे क्यों नहीं लिया? ये गलत सोच है हम कहीं ना कहीं हर बार ये कंट्रोवर्सी करते रहते हैं। आप इसे छोड़िए। अब जो टीम सेलेक्ट हो गई है वो हो गई है। अगर आपको वो पसंद नहीं है तो मैच मत देखिए। लेकिन इसे लेना था, उसे लेना था ये सब मत कहिए। मुझे ये नहीं चाहिए। ये हमारी नहीं सभी की टीम है इसे क्यों नहीं लिया उसे क्यों नहीं लिया? अब ये बात बंद।'