Sunil Narine Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) अपना तीसरा मुकाबला रविवार, 23 अगस्त को एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua And Barbuda Falcons) के साथ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
टी20 में 650 विकेट: 38 वर्षीय सुनील नारायण एक बेहद ही अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वो अब तक 609 टी20 मैचों की 599 पारियों में 649 विकेट ले चुके हैं। यहां से वो एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक विकेट चटकाते हैं तो टी20 में अपने 650 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
अब तक सिर्फ अफगानिस्तान के महान स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान ने ही ये कारनामा किया है। उन्होंने 547 टी20 मैचों की 542 पारियों में 736 विकेट लिए हैं। वो फटाफट फॉर्मेट में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।