Sunil Narine Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 17वां मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त को क्वींस पार्क ओवल में खेला गया था जहां त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के दिग्गज स्पिनर सुनील नारायण (Sunil Narine) ने सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के खिलाफ गज़ब की गेंदबाज़ी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया और इसी के साथ एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाया।
T20 में पूरे किए 650 विकेट: 38 वर्षीय सुनील नारायण टी20 क्रिकेट के एक महान गेंदबाज़ हैं। उन्होंने CPL 2026 के मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ जॉन कैंपबेल को LBW करके आउट किया। ये उनके टी20 करियर का 650वां विकेट है। वो टी20 में 650 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। यानी वो World Cricket में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ राशिद खान ने ये रिकॉर्ड बनाया।
टी20 में सर्वाधिक विकेट
- राशिद खान - 547 मैचों की 542 पारियों में 736 विकेट
- सुनील नारायण - 611 मैचों की 601 पारियों में 650 विकेट
- ड्रवेन ड्रावो - 582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट
- इमरान ताहिर - 456 मैचों की 439 पारियों में 582 विकेट
- आंद्रे रसेल - 607 मैचों की 538 पारियों में 535 विकेट