Sunil Narine Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहला कदम रखते ही KKR के महान स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।
जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, KKR vs GT मैच 37 वर्षीय सुनील नारायण के IPL करियर का 200वां मुकाबला होगा। सबसे खास बात ये है कि लीजेड सुनील नारायण IPL इतिहास के ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बनने वाले हैं, जिन्होंने 200 मैच खेले होंगे। बताते चलें कि आईपीएल में अब तक कुल 12 खिलाड़ी 200 या उससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी विदेशी नहीं है।
IPL में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- सुनील नारायण - 199 मैच
- कीरोन पोलार्ड - 189 मैच
- एबी डी विलियर्स - 184 मैच
- डेविड वॉर्नर - 184 मैच
- ड्वेन ब्रावो - 161 मैच