सूर्यकुमार यादव विराट के बाद T20I में ये बड़ा कारनामा वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने (Image Source: Google)
कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शनिवार, 12 अक्टूबर को T20I में 2500 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। टॉप पर विराट कोहली का नाम है। सूर्या ने 71 पारियों में जबकि विराट ने 68 पारियों में 2500 रन का आंकड़ा छुआ।
पाकिस्तान के बाबर आजम ने सबसे तेज 2500 रन का आंकड़ा छुआ है। उन्होंने ये कारनामा 62 पारियों में किया है। 62 पारियों में सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। बाबर के साथी मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 65 पारी में ये कारनामा किया था। रोहित शर्मा अपनी 92वीं पारी में 2500 रन के आंकड़े तक पहुंचे थे।
T20I में सबसे तेज 25000 रन