सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी हार थमाई। सूर्यकुमार भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय
सूर्यकुमार भारत के तीसरे औऱ दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में जीत में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके पहले भारत के लिए यह कारनामा रोहित शर्मा (3296 रन) औऱ विराट कोहली (2979 रन) ने ही यह कारनामा किया था।
Most Runs in Winning Cause in T20I
— CricBeat (@Cric_beat) September 15, 2025
3296 - Rohit Sharma
2979 - Virat Kohli
2699 - Babar Azam
2351 - Md Rizwan
2323 - Jos Buttler
2237 - David Warner
2222 - Martin Guptill
2062 - Paul Stirling
2050 - Md Waseem
2042 - Glenn Maxwell
2041 - Virandeep Singh
2015 - Suryakumar Yadav* pic.twitter.com/Fg5aCOn91Y