Cricket Image for Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Or Ishan Kishan Can Replace Rohit Sharma As Mi Cap (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। 2013 में एक कप्तान के रूप में अपने डेब्यू सीजन में रोहित ने एमआई को पहला आईपीएल खिताब जितवाया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने अब तक कुल पांच खिताब जीते हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन टीम के लिए निराशाजनक रहा है जहां उन्होंने लगातार आठ मैच गंवाए हैं। रोहित शर्मा उम्र के जिस पड़ाव पर खड़े हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वो मुंबई की कप्तानी छोड़ सकते हैं। रोहित की जगह इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2013 से MI के साथ जुड़े हैं। बुमराह लगातार मुंबई के लिए अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और रोहित शर्मा के बाद वो ही मुंबई के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार मालूम होते हैं।


