Cricket Image for सूर्यकुमार यादव ने चुनी अपनी ऑलटाइम IPL XI, धोनी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स के इस ख (Image Source: Twitter)
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी ऑलटाइम फेवरेट आईपीएल इलेवन चुनी है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने अपनी इस टीम में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी को जगह नहीं दी है।
सूर्यकुमार ने क्रिकबज से बातचीत में अपनी यह टीम चुनी। जिसमें यह नियम था कि उन्हें खुद को भी चुनना था और मुंबई इंडियंस के ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को।
अपनी इस टीम में सूर्यकुमार ने जोस बटलर और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज चुना है। बटलर को ही उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है। बता दें कि रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तना है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।