टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। नेट्स में अभ्यास के दौरान शेयर किए गए वीडियो में लिखे कैप्शन को देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पर तंज कसा है।
सूर्यकुमार यादव इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। ऐसे में वह अपना पूरा ध्यान फिटनेस और अभ्यास पर लगा रहे हैं।
सूर्यकुमार इन दिनों मुंबई में इंडोर नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभ्यास के दौरान के कुछ वीडियो शेयर किए, लेकिन वीडियो से ज्यादा उनके कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।