भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीज़न के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला किया है। मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को एक ईमेल लिखकर जायसवाल ने अगले सीजन से अपनी राज्य क्रिकेट टीम को मुंबई से गोवा में बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है।
जायसवाल से जुड़ी ये खबर मीडिया में आने के बाद एक और खबर आई जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया। ये खबर थी कि भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी यशस्वी जायसवाल के बाद मुंबई छोड़कर गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) में शामिल होने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि, जब ये खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी तो सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन भी सामने आया और उन्होंने मीडिया हाऊस को फटकार लगाने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई।
सूर्यकुमार यादव ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और उन्होंने इन खबरों को बकवास बताया। सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "स्क्रिप्ट राइटर है या पत्रकार? अगर हंसना है तो मैं कॉमेडी फिल्में देखना बंद कर दूंगा और ये आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दूंगा। एकदम बकवास है।"
Script writer hai ya journalist? Agar hasna hai toh I will stop watching comedy movies and start reading these articles. Ekdum bakwas pic.twitter.com/VG3YwQ5eYb
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 2, 2025