पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर सीरीज का शानदार अंत किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ईशान किशन के विस्फोटक शतक और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम तेज शुरुआत के बावजूद 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर ऐसा जेस्चर किया जिसने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया। इस समय सोशल मीडिया पर सूर्या का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही वो सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास के हाथों से विनिंग ट्रॉफी लेते हैं सीधा ईशान किशन के पास जाकर उन्हें सबसे पहले ट्रॉफी देते हैं।
इस दौरान रिंकू सिंह भी सूर्या से ट्रॉफी मांगते हैं लेकिन सबसे पहले सूर्या ट्रॉफी ईशान के हाथों में ही देते हैं। सूर्या के इस जेस्चर के लिए उनकी काफी तारीफ भी की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#TeamIndia Captain Surya Kumar Yadav receives the @IDFCFIRSTBank T20I Series trophy from BCCI President Mr. Mithun Manhas #INDvNZ | @MithunManhas | @surya_14kumar pic.twitter.com/6n2sP1D6TR
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026