Lancashire vs Yorkshire: आईपीएल 2022 में छक्कों की बरसात करने वाले लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston) का शानदार फॉर्म टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast 2022) में भी जारी है। शुक्रवार (27 मई) को यॉर्कशायर के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए टी-20 ब्लास्ट के मुकाबले में लंकाशायर के लिए खेलते हुए लिविंगस्टोन ने 16 गेंद में 23 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा।
लिविंगस्टोन ने मैथ्यू रेविस द्वारा डाले गए पारी के 12वें ओवर की गेंद पर छक्का जड़ा। उनके इस शॉट के पीछे इतनी ताकत थी कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।
OUT THE GROUND!
— Lancashire Lightning (@lancscricket) May 27, 2022
Livi's back in town.
#LightningStrikes | @liaml4893 pic.twitter.com/DNzTLgD0O1
बता दें कि लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 3 मई को गुजरात टाइटंस खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। जो फिलहाल इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है।