Advertisement
Advertisement
Advertisement

T20 WC 2024: बांग्लादेश के खिलाफ चला हार्दिक और कुलदीप का जादू, भारत ने 50 रन से जीता मैच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया। ये भारत की सुपर 8 में लगातार दूसरी जीत है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 22, 2024 • 23:20 PM
T20 WC 2024: बांग्लादेश के खिलाफ चला हार्दिक और कुलदीप का जादू, भारत ने 50 रन से जीता मैच
T20 WC 2024: बांग्लादेश के खिलाफ चला हार्दिक और कुलदीप का जादू, भारत ने 50 रन से जीता मैच (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 47वें मैच में भारत ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के शानदार प्रदर्शन की मदद से बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया। ये भारत की सुपर 8 में लगातार दूसरी जीत है। वो अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे है। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 50(27)* रन हार्दिक के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लागए। उनके अलावा विराट कोहली ने 37(28) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के जड़े। ऋषभ पंत ने 36(24) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Trending


शिवम दुबे ने 34(24) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में दुबे ने 3 लंबे छक्के जड़े। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। हार्दिक और दुबे ने 5वें विकेट के लिए 53 (34) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विराट और रोहित ने पहले विकेट के लिए 39(22) रन जोड़े। तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। शाकिब अल हसन एक लेने में कामयाब रहे। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शान्तो ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। तंजीद हसन ने 31 गेंद में धीमी गति से 4 चौको की मदद से 29 रन बनाये। रिशाद ने 10 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 24 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने अपनी झोली में डालें।जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। हार्दिक ने एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement
Advertisement