Advertisement
Advertisement

T20 World Cup 2024: वार्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 60 रन से रौंदा

भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 01, 2024 • 23:40 PM
T20 World Cup 2024: वार्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 62 रन से रौंदा
T20 World Cup 2024: वार्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 62 रन से रौंदा (Image Source: Google)
Advertisement

भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 15वें वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया। भारत ने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बनाये।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 53(32) रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अर्धशतक पूरा करते ही ऋषभ रिटायर्ड हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 40(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Trending


सूर्यकुमार यादव ने 31(18) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके जड़े। पंत और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 44(27) रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। पंत और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 48(29) रन जोड़े। बांग्लादेश की तरफ से एक-एक विकेट तनवीर इस्लाम,  शोरफुल इस्लाम, महेदी हसन और महमुदुल्लाह ने अपनी झोली में डाला। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40  रन की पारी खेली। इसके बाद वो रिटायर हो गए। शाकिब अल हसन ने 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 28  रन बनाये। तनजीद हसन ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। तौहीद हृदोय ने 14 गेंद में चौके की मदद से 13 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे के खाते में गए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के खाते में गए। 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement