T20 World Cup 2026: Quinton de Kock भारत के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, एबी डी विलियर्स की SA के लिए क (Image Source: AFP)
India vs South Africa Super 8: साउथ अफ्रीका के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन (Quinton de Kock) डी कॉक के पास रविवार (22 फरवरी) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
डी कॉक ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 321 मैचों की 357 पारियों में 295 छक्के जड़े हैं। अगर वह पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे और दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे।
फिलहाल साउथ अफ्रीका के लिए इस आंकड़े तक एबी डी विलियर्स ही पहुंचे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 420 मैच की 484 पारियों में 328 छक्के जड़े हैं।