Tammy Beaumont Retirement: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनके शानदार करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने बुधवार (8 जुलाई) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। भारत के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।
An end of an era for Tammy Beaumont
England Cricket (englandcricket) July 8, 2026
Read more below.
टैमी ब्यूमोंट ने साल 2009 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनने वाली इस दिग्गज बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई। टैमी ब्यूमोंट का नाम इंग्लैंड की महान महिला बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 4500 से ज्यादा ODI रन दर्ज हैं।